हिंदी
ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मकान में आग लग जाने से चार बकरियों की मौत हो गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि आग बृहस्पतिवार को रात करीब नौ बजे मुंब्रा बाईपास के पास स्थित प्रसिद्ध मुंब्रा देवी मंदिर के निकट एक आवासीय परिसर में लगी थी।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत के अनुसार, स्थानीय दमकलकर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।
अधिकारी ने बताया कि मकान आग में जलकर नष्ट हो गया और उसके अंदर बांधकर रखी गईं चार बकरियों की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
Published : 12 May 2023, 10:45 AM IST
No related posts found.