
मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र में भाजपा ने नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी कर ली है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस शाम 7 से 7.30 बजे के बीच सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे भी शपथ लेंगे। एकनाथ शिंद डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंच गये हैं।
उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
फडणवीस, एकनाथ शिंदे के साथ राज्यपाल पहुंच चुके हैं। वे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने वाले हैं और कुछ औपचारिकताओं को पूरा करेंगे, जिसके बाद दोनों शपथ ग्रहण करेंगे।
Published : 30 June 2022, 4:01 PM IST
Topics : cm Devendra Fadnavis Eknath Shinde Maharashtra Crisis एकनाथ शिंदे देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र मुंबई शपथ सीएम