हिंदी
निचलौल (महराजगंज): जिले के निचलौल एसडीएम प्रमोद कुमार के ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान से तस्करो कि नींद हराम हो गई है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ निचलौल थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रेंगहिया में आज सुबह पूरे गांव में संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें 79 बोरा नेपाल से तस्करी की गई अबैध मटर बरामद किया गया।
इस छापेमारी से मटर तस्करो में हड़कंप मच गया। ये मटर कई घरों से बरामद की गई। संबंधित तस्करों लक्ष्मी पुत्र फागुन, छोटू पुत्र बोल्डर, धर्मेंद्र पुत्र प्रसाद, ओम प्रकाश दुबे पुत्र रामपति के खिलाफ सीआरपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
संयुक्त छापेमारी में असिस्टेंट कमांडेंट झूलनी पुर, असिस्टेंट कमांडेंट ठूठीबारी, नायब तहसीलदार निचलौल, थाना प्रभारी निचलौल मय जवान शामिल रहे।
Published : 25 June 2021, 6:14 PM IST
No related posts found.