महराजगंज: भिटौली में हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने से युवक घायल

भिटौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव में टेंट हाउस के लोहे की पाइप हाईटेंशन तारों में छू जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 September 2024, 8:51 PM IST
google-preferred

भिटौली (महराजगंज): भिटौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव में टेंट हाउस की लोहे की पाइप हाईटेंशन तारों में छू जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
जानें पूरा मामला 
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव निवासी युवक निरहू पुत्र स्व. सुदामा टेंट हाउस की पाइप खोल रहा था। इसी दौरान पाइप ऊपर से निकली हाईटेंशन तारों में लोहे की एक पाइप छू गई। इसके चपेट में आकर निरहू गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।

Published :  18 September 2024, 8:51 PM IST

Related News

Advertisement