हिंदी
महराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र के बल्लो ख़ास के बड़ी नहर में गुरुवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। मृतक युवक का नाम सूरज गुप्ता पुत्र सुरेंद्र गुप्ता है जो सदर क्षेत्र के अमृतिया का निवासी है। लगभग 12 घण्टा बीतने के बाद नहर में युवक की लाश मिली है।
वहीं मृतक के परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं, क्योंकि मृतक के सिर पर चोट का निशान भी पाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के साथ 3-4 युवक भी आये थे लेकिन सुरज के नहर में गिरने के बाद सब मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसकी छानबीन में जुट गई है।
Published : 22 March 2019, 10:38 AM IST
No related posts found.