महराजगंजः पनियरा के आयुष्मान हास्पिटल पर प्रसव के लिए गई महिला की मौत

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना अंतर्गत हेमछापर पोखरा टोला निवासी महिला प्रसव कराने परिजनों के साथ आयुष्मान हास्पिटल पहुंची। एक बच्ची को जन्म देने के बाद अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 August 2024, 7:10 PM IST
google-preferred

पनियरा (महराजगंज): महराजगंज जनपद के पनियरा थाना अंतर्गत हेमछापर पोखरा टोला निवासी महिला प्रसव कराने परिजनों के साथ आयुष्मान हास्पिटल पहुंची। एक बच्ची को जन्म देने के बाद अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया। 

जानें पूरा मामला 
पनियरा थाना क्षेत्र के हेमछापर पोखरा टोला निवासी रामनारायण अपनी पत्नी चांदनी को प्रसव पीड़ा होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने बताया कि पहला बच्चा सीजर से हुआ था इसलिए दूसरे बच्चे के लिए भी सीजर ही करना पड़ेगा। उसके बाद परिजन अपनी मर्जी से क्षेत्र स्थित आयुष्मान हास्पिटल लेकर चले गए।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में महिला का आपरेशन किया गया जहां एक मासूम बच्ची को जन्म दिया। रात लगभग दस बजे महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने इसकी जानकारी फौरन डाक्टर को दी। काफी देर तक इलाज के बाद महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

लगाए आरोप
मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल के डाक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक महिला के शव को घर लाने के बाद ससुराल वालों ने दाह संस्कार की रस्म अदा की। 

Published : 
  • 17 August 2024, 7:10 PM IST

Advertisement
Advertisement