Site icon Hindi Dynamite News

पहले लड़की की इज्जत के साथ किया खिलवाड़ और किया कुछ यूं की दर-दर भटक रही लड़की

एक लड़की के साथ पहले एक युवक ने रेप किया फिर उसके साथ जबरदस्ती लड़की का निकाह कर दिया गया। इसके बाद युवक ने अब कुछ ऐसा काम कर दिया है पीड़ित लड़की दर-दर की ठोकरे खा रही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
पहले लड़की की इज्जत के साथ किया खिलवाड़ और किया कुछ यूं की दर-दर भटक रही लड़की

महराजगंजः  पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुरजंगल की एक लड़की के साथ बीते 28 मई को गांव के एक युवक ने घर में घुसकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। शोर शराबा मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए, और लड़के को पकड़ लिया। इसके बाद पुरंदर पुर पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और सुलह हुआ की लड़का लड़की से शादी करेगा।

यह भी पढ़ेंः महराजगंज- फरेन्दा वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्कर को किया गिरफ्तार

इसके बाद दोनों का निकाह हो गया। अब लड़का लड़की को अपने घर ले जाने से मना कर रहा है। जिससे पीड़ित लड़की के परिजन न्याय के लिए भटक रहे हैं। पीड़ित लड़की ने डायनामाइट न्यूज को बताया की उसी गांव का लड़का सैनुद्दीन पुत्र सुभान ने जबरदस्ती मेरे घर में घुस आया और मेरे साथ जोर जबरदस्ती किया।

यह भी पढ़ेंः फरेन्दा रेलवे अधिकारियों ने हटवाए अवैध कब्जे, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

बाद में परिजन के आने पर शिकायत करने पर एक दिन  रात में लाठी डंडे के बल पर उठाकर मेरे साथ जबदस्ती निकाह कर लिया ,और बाद में हमे अपने साथ ले जाने से इंकार कर रहा और जानमाल की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ेंः सफाईकर्मी विनोद पटेल हत्याकांड- बेवफा पत्नी का बेखौफ सच, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

परिजनों का आरोप है कि इस सम्बन्ध में पुरंदरपुर थाने पर कई बार तहरीर लेकर गए फिर भी बार बार थाने से भगा दिया जाता है। पीड़ित परिवार का कहना है, की हम लोग गरीब है। इसलिए पुलिस हमारी नहीं सुन रही और मामले को मैनेज करने में लगी हुई है। घटना को हुए सात महीने बीत गए लेकिन पीड़ित लड़की को न्याय नहीं मिला। 

Exit mobile version