
महराजगंज: वन विभाग द्वारा वन्य जीव प्राणी सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कालेज आनंदनगर में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक प्रतियोगिता के मौके पर उपप्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश नारायण यादव ने कहा कि वन्य जीवन प्रकृति का अनमोल उपहार है। वन्यजीवों के बिना मनुष्य का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। विलुप्त हो रही पशु पक्षी, पेड़-पौधों की प्रजातियों से प्रकृति का संतुलन बिगड़ा तो मानव जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। उस समय मानव के पास पछताने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।
यह भी पढ़ें: Gandhi Jayanti 2022: महराजगंज के कोल्हुई में बच्चों ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम, रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
इसके अलावा रेंजर टीएन त्रिपाठी ने कहा कि मानव, पर्यावरण और वन्यजीव एक दूसरे से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं। मनुष्य के शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने, शुद्ध ऊर्जा प्राप्त करने के लिए, पर्यावरण को शुद्ध व साफ-सुथरा रखना भी जरूरी है। पर्यावरण से ही मानव का जीवन संभव है और पर्यावरण को शुद्ध व साफ-सुथरा रखना है तो वन व वन्यजीवों की सुरक्षा करना जरूरी है।
प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एजाज खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Published : 1 October 2022, 4:59 PM IST
Topics : forest department Maharajganj uttar pradesh Wildlife Week उत्तर प्रदेश महराजगंज वन्य जीव प्राणी सप्ताह वन्य विभाग