हिंदी
महराजगंज: जनपद के धानी ब्लॉक के ग्रामीणों को अपने हक के सरकारी राशन को पाने के लिये कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। धानी ब्लॉक क्षेत्र के नगवा ग्राम धोबी टोला के लोगों के लिये राशन पाना किसी जंग को जीतने से कम नहीं है। गांव से राशन की दुकान 5-6 किलोमीटर दूर होने के कारण लोगों को भारी जद्दोजहद करनी पड़ती है।
परेशान ग्रामीणों ने डाइनामाइट न्यूज़ को जब अपनी कथा-व्यथा बतायी तो उनका दर्द अनायास ही छलक उठा। ग्रामीणों की मांग है कि राशन की दुकान गांव में या गांव के पास ही होनी चाहिये। इसके लिये वे जिम्मेदारों से गुहार भी लगा चुके हैं लेकिन कोई भी उनका दर्द समझने को तैयार नहीं हैं।
ग्रामीणों का कहना है की हमें राशन लेने के लिए 6 से 7 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। कभी-कभी राशन लेकर लौटने में रात हो जाती है। राशन लेने के लिये उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राशन लाने जाने के लिये उनको दिन भर का काम-काज छोड़कर जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में ही राशन की उचित व्यवस्था की जाए ताकि उनकी समस्याएं खत्म हो सके।
Published : 20 March 2022, 5:33 PM IST
No related posts found.