हिंदी
महराजगंजः घुघुली थाना क्षेत्र के पौहारिया स्थित टीडी मेमोरियल इंटर कॉलेज में आज सुबह की पाली में उत्तर प्रदेश टीईटी-2018 की परीक्षा देने आई छात्रा कुमारी प्रियंका अग्रहरि पुत्री भोला नाथ अग्रहरि जिसका रोल नंबर 5311509875 है। छात्रा का रजिस्ट्रेशन नंबर 5300282220 है। जो कॉलेज के 14 नंबर परीक्षा हॉल में परीक्षा दे रही थी। इस दौहान वह कार्बन कॉपी में छिपाकर ओएमआर की असली कॉपी अपने साथ लेकर कर चली गई।
महराजगंज: टीडी मेमोरियल इंण्टर कालेज पौहारिया घुघुली में टीईटी की परीक्षा देने आई छात्रा साथ ले गई उत्तर पुस्तिका, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव, विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक ने थाने में लड़की के ख़िलाफ़ दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस @maharajganjpol @Uppolice @UPGovt
— डाइनामाइट न्यूज़ (@DNHindi) November 18, 2018
यह भी पढ़ेंः UPTET की परीक्षा में बड़े सॉल्वर गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़, 6 को दबोचा
बाद में जब सभी परीक्षार्थी परीक्षा देकर उठ गये तो तब ओएमआर की कॉपी का सही मिलान नहीं हो पाया। जिससे परीक्षा अधिकारी सक्ते में आ गये। आनन- फानन में विद्यालय के लेटर पैड पर प्रधानाचार्य ने लड़की के नाम से घुघली थाने में तहरीर देते हुए मुक़दमा पंजीकृत करने की प्रक्रिया अपनायी गयी।
प्रधानाचार्य के तहरीर पर घुघुली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 406/2018 अंतर्गत धारा IPC 3/4 परीक्षा अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
Published : 18 November 2018, 6:02 PM IST
Topics : OMR सीट UPTET 2018 उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश STF कार्बन कॉपी परीक्षा हॉल परीक्षार्थी पुलिस महराजगंज युवती
No related posts found.