हिंदी
महराजगंज: जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज महोत्सव का दूसरा दिन है। इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं। महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
यह भी पढ़ें: महराजगंज महोत्सव में मशहूर कवि कुमार विश्वास ने बांधा समां, देखिये ये शानदार वीडियो
महराजगंज महोत्सव की शाम आज काफी खास होने वाली है। रविवार को क्लासिकल सिंगर मैथिली ठाकुर व भोजपुरी स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का कार्यक्रम होगा।
महराजगंज महोत्सव के दूसरे दिन ये दोनों ही कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का समां बांधेंगे।
महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम
कुमार विश्वास ने बांधा समां
महराजगंज महोत्सव के पहले दिन की शुरूआत भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन के आगमन के साथ हुआ। इसके बाद शाम को मशहूर कवि कुमार विश्वास ने अपनी कविताओं से कार्यक्रम का समां बांध दिया। इस मौके पर कुमार विश्वास ने एक से बढ़कर एक कविताओं का पाठ किया।
Published : 2 October 2022, 1:37 PM IST
Topics : Festival Maharajganj Maithili Thakur Nirhua कार्यक्रम दिनेश लाल यादव निरहुआ महराजगंज मैथिली ठाकुर