
कोल्हूई (महराजगंज): जनपद के कोल्हूई थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरो का आंतक बहुत बढ़ गया है। बीती रात ही थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी में चोरों ने एक पिकअप पर लदे लाखों के सामान हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने कोल्हूई थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कोल्हूई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी के रहने वाले सुनील कुमार किराने के सामान की एजेंसी का व्यापार करते है। बीती शाम उनके घर पिकअप से एजेंसी का 2.73 लाख रुपए का सामान आया, जो तिरपाल से ढका हुआ था।
रात ज्यादा हो जाने के कारण किराने के सामान से भरा हुई गाड़ी को घर के बाहर खड़ी करके सोने चला गए। लेकिन अगली सुबह देखा की गाड़ी से तिरपाल काटकर आधे से ज्यादा सामान चोरी कर लिया गया है। हालांकि चोरी की सारी वारदात घर के पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।
इस मामले को लेकर पीड़ित ने कोल्हूई थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने तहरीर में 1.49 लाख रुपये के सामान की चोरी की बात बताई है।
Published : 30 May 2022, 7:03 PM IST
Topics : Maharajganj UP Police uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोल्हूई थाना क्षेत्र चोर चोरी महराजगंज यूपी पुलिस