हिंदी
बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर के टोला बुनियादडीह में सोमवार को घर-घर घूमकर जेवर की सफ़ाई करने वाले दो ठगों ने हाथ की सफाई दिखा दी। एक महिला यहां ठगों का शिकार हो गई। जेवर साफ करने वाले सोने की चेन झाल अगूठी व नथिया लेकर फरार हो गए।
ठगी की शिकार बनी महिला के परिजन पीड़ित सुनील सिंह ने बताया कि घर पर उनकी भाभी ममता सिंह अकेले थी। इस दौरान दो लोग आए और जेवर साफ करने की बात बताई, जिस पर ममता सिंह ने अपनी सोने के जेवरात चैन, अगूंठी, झाल व नथिया लाकर साफ करने के लिए दे दिया। फिर ठगों ने पानी मांगा और वह पानी लेने के लिए घर के अंदर गई ही थी इतने में ही ठग सारे जेवर लेकर फरार हो गए।
पीडित परिजन ने घटना की लिखित सूचना वृजमनगंज थाने को दी है। मामले में थानाध्यक्ष वृजमनगंज चंद्रहास मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली हैं। कार्यवाही की जाएगी।
Published : 16 May 2022, 6:56 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश जेवर ठगों बृजमनगंज थाना महराजगंज
No related posts found.