हिंदी
महराजगंज: इस बार कोरोना के कारण मोहर्रम का त्योहार बड़े सादगी के साथ मानाया गया। लोगों ने घर पर ही इबाबत की और ताजिया जुलूस नहीं निकाला। लोगों ने एक-दूसरे को फोन पर ही मुबारकबाद दी और घरों पर आयोजन के दौरान भी कोरोना नियमों का पालन किया गया।
कोविड-19 के कारण सरकारी आदेश के चलते लोगों ने मोहर्रम पर ताजिया और जूलूस नहीं निकाला। अपने-अपने घरों के सामने ही छोटी ताजिया रखकर इबादत की और फिर करबले में ले जाकर उसे दफन कर दिया गया।
जनपद में आपसी भाई-चारे का आलम यह रहा कि हिन्दू-मुस्लिम सभी ने यह त्योहार सादगी से मनाया और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
Published : 20 August 2021, 6:18 PM IST
Topics : कोरोना संक्रमण कोविड 19 ताजिया जुलूस भाईचारा महराजगंज मोहर्रम
No related posts found.