महराजगंज: फरेंदा के हड़हवा टोल प्लाजा पर कर्मियो की मनमानी, आम जन के लिए परेशानी, जानें पूरा मामला

महराजगंज जनपद के फरेंदा में हड़हवा टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियो की मनमानी अब आम जन के लिए परेशानी का सबब बन रही है। पढ़े पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 May 2023, 7:23 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): भारत सरकार द्वारा गावों की सड़को को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सड़को के देख-रेख के लिए टोल प्लाजा भी बनाया गया है। लेकिन टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा सुविधा शुल्क लेकर टोल प्लाजा से गाड़ियो को पास कराके सरकार को चुना लगाया जा रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, फरेंदा क्षेत्र के NH 730 पर हड़हवा पुल के पास बना टोल प्लाजा का रास्ता दिन में बन्द कर दिया जाता है और बिना टोल वाले रास्ते से टोल कर्मियों द्वारा गाड़ियों को पास करा दिया जाता है,जब दिन मे यह हाल है तो रात मे तो किसी भी गाड़ी से टोल नही लेते होंगे। 

इससे लाखों रुपए का चुना भारत सरकार को लग रहा है और टोल प्लाजा कर्मी चांदी काट रहे है,इस तरफ न तो शासन-प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान जा रहा है। इसी का फायदा उठा कर टोल प्लाजा कर्मी भारत सरकार को चुना लगा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार फरेंदा क्षेत्र के हड़हवा टोल प्लाजा पर तैनात कर्मी आय दिन आने जाने वाले लोगों से अभद्रता करता रहता है।

बगल के जिले गोरखपुर के ग्राम सभा मराठा व बनकटा से आने जाने वाली सभी गाड़ियों का टोल टैक्स टोल कर्मी द्वारा नही लिया जाता हैं। आखिर क्या वजह है की दूसरे जिले के गावों के लोगो को टोल  कर्मियों द्वारा इतना सुविधा दी जाती हैं, लेकिन वही महराजगंज जिले के टोल प्लाजा के नजदीक के गावों को यह सुविधा क्यों नही दी जाती हैं। यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है।

Published : 
  • 21 May 2023, 7:23 PM IST

Advertisement
Advertisement