महराजगंज: पत्नी छोड़ गयी थी युवक को, खेतों में लावारिस पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका, क्षेत्र में हड़कंप

डीएन ब्यूरो

खेतों में एक युवक का संदिग्ध शव पाये जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों द्वारा युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट



फरेन्दा (महराजगंज): फरेन्दा थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द टोला बरई के सिवान में पुलिस ने लावारिस हालत में एक युवक का शव बरामद किया है। लावारिस स्थिति में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की अशंका जताई है। सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह खेत के तरफ निकले ग्रामीणों ने सिवान में पुआल के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। युवक के शव की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसकी पहचान अनिल पुत्र विंध्याचल उम्र 30 के रूप में की गयी। 

युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप 

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2015 में मृतक अनिल की पत्नी गांव के एक व्यक्ति के साथ चली गई थी। उसके बाद वह गांव में आकर रहने लगी, जिससे अनिल काफी परेशान था। इसी दौरान अनिल की भूमि को दो व्यक्तियों ने रजिस्ट्री करवा ली थी। उसके बाद अनिल भूमि रजिस्ट्री करवाने वाले व्यक्ति के जीजा के घर कैम्पियरगंज रहने लगा था। लगभग छह महिने से अनिल अपने गांव में नहीं आया था। लेकिन दो दिन पहले वह गांव में दिखा था और पुलिस ने आज सोमवार को सिवान से उसका शव बरामद किया है। 

इस संबंध में डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में सीओ अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि गांव के सिवान में अनिल का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। साथ ही तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 










संबंधित समाचार