Site icon Hindi Dynamite News

एसपी ने किये 3 दर्जन पुलिस वालों के तबादले, मीडिया सेल के मनबढ़ इंस्पेक्टर विनोद राव को लगाया ठिकाने

महराजगंज के पुलिस महकमे में तबादलों का हंटर एसपी आरपी सिंह ने एक बार फिर चलाया है। इस बार की सूची की दो बड़ी बातें हैं.. एक.. बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों को लाइन से थाने में पोस्टिंग दी गयी है तो दूसरी.. सोशल मीडिया सेल के प्रभारी और नकचढ़े थ्री स्टार वाले इंस्पेक्टर विनोद राव का डिमोशन.. डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
एसपी ने किये 3 दर्जन पुलिस वालों के तबादले, मीडिया सेल के मनबढ़ इंस्पेक्टर विनोद राव को लगाया ठिकाने

महराजगंज: पुलिस अक्षीक्षक आरपी सिंह ने पुलिस महकमे में फिर बड़ी संख्या में पुलिस वालों के तबादले किये हैं।

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर अमित शाह को रिसीव किया विधायक प्रेम सागर पटेल ने.. क्या हैं इसके मायने? 

पूरी सूची-

 

तबादलों की सूची

गुरुवार की सूची में कुल 37 पुलिस वालों के तबादले किये गये हैं, जिनमें कांस्टेबल से लेकर उप निरीक्षक और निरीक्षक शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बड़े पैमाने पर थानेदारों और चौकी इंचार्जों के तबादले, बड़े मगरमच्छ उखड़े 

इस सूची की खास बात ये है कि  इस बार महिला सिपाहियों की तैनाती बड़ी तादात में की गयी है। 

इन सभी नामों में से एक दरोगा और 18 सिपाही महिलाएं हैं, जिनके नाम इस सूची में हैं। सदर कोतवाली में तैनात दरोगा रंजना ओझा को फरेन्दा थाने पर भेजा गया है। सिपाहियों में कई को एक थाने से दूसरे थाने तो लाइन से थानों की तैनाती दी गयी है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: एसपी आरपी सिंह ने किया पुलिस महकमे में फेरबदल, एक दर्जन से अधिक तबादले 

थानेदारी जोह रहे विनोद राव की हेकड़ी गायब

सोशल मीडिया सेल के प्रभारी रहने के दौरान हर समय अपनी हेकड़ी में चूर रहने वाले थ्री स्टारी विनोद राव को एसपी आरपी सिंह ने ठीक से किनारे लगाया है। हर समय अपने सहयोगियों के बीच में ये दावा करते थे कि अब जिले के किसी बड़े थाने पर थानेदारी करनी है लेकिन ये क्या.. लिस्ट निकली तो साहब का नशा पूरी तरह से काफूर.. अब इनकी नयी जिम्मेदारी है निचलौल थाने में अतिरिक्त निरीक्षक के तौर पर अपराध कंट्रोल करना। अब सोचिये जरा.. कितनी बेइज्जती होगी अफने हेकड़ीबाज थ्री स्टारी साहब की.. जब इनका ही एक समकक्ष पूरा थाना (कानून-व्यवस्था) संभालेगा और ये साहब अपराध के आंकड़े ठीक रखेंगे। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में न्यायिक अधिकारियों से असंतुष्ट वकीलों ने रोका काम-काज.. DM कार्यालय का घेराव, पुलिस से झड़प 

धनबीर बने नये सोशल मीडिया प्रभारी

अब तक शिकायत/पीआरओ सेल के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर धनबीर सिंह को एसपी ने सोशल मीडिया प्रभारी की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है..अब देखना दिलचस्प होगा कि ये अपने पद पर कितना सफल हो पाते हैं।

Exit mobile version