हिंदी
महराजगंज: जनपद की 317, सिसवा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के समर्थन में जनसंपर्क के लिये पहुंचे पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के दिलों की धड़कन और लोकसभा में उत्तर प्रदेश की आवाज़ उठाते रहे पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने आज विश्व प्रसिद्ध इटहिया शिव मंदिर माथा टेका और अखिलेश यादव को एक बार फिर यूपी का मुख्यमंत्री बनाने व सिसवा से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल को जिताने की भगवान शिव से प्रार्थना की। माना जाता है कि पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में सच्चे मन से प्रार्थना करने वालों की मनोकामना पूर्ण होती है।

सिसवा विधानसभा से सपा उम्मीदवार सुशील टिबड़ेवाल के पक्ष में धर्मेन्द्र यादव के कार्यकर्ताओं से संवाद और जनसंपर्क करने के लिये आज सुबह यहां पहुंचे। सिसवा आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धर्मेंन्द्र यादव का जोरदार स्वागत किया और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाये। जगह-जगह धर्मेन्द्र यादव का सपाइयों द्वारा स्वागत किया गया और फूल मालाएं पहनाई गई।

जनसंपर्क अभियान के बीच ही धर्मेन्द्र यादव विश्व प्रसिद्ध इटहिया शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव के चरणों में माथा टेका और अखिलेश यादव को एक बार फिर यूपी का मुख्यमंत्री बनाने व सिसवा से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल को जिताने की भगवान शंकर से प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ सपा के कुछ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Published : 28 February 2022, 3:45 PM IST
Topics : Ithia Temple Maharajganj अखिलेश यादव इटहिया शिव मंदिर धर्मेन्द्र यादव महराजगंज लेहड़ा देवी मंदिर सुशील कुमार टिबड़ेवाल