हिंदी
महराजगंज: जनपद के दीवानी न्यायालय में सोमवार की सुबह उस समय दहशत का माहौल हो गया, जबा अधिवक्ता अनिल द्विवेदी के चेंबर में एक विशाल सांप देखा गया। चैंबर में सांप के निकल आने से कुछ समय के लिए काम बाधित रहा।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सांप एक एक गत्ते में बैठा मिला। सांप उसके बाद वहां से निकल कर तख्ते के नीचे बैठ गया। अधिवक्ताओं द्वारा वन विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है।

अधिवक्ताओं की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। सांप को रेसक्यू किये जाने के प्रयास जारी हैं।
Published : 10 July 2023, 11:43 AM IST
No related posts found.