महराजगंज: जिले भर का देखिये क्या है आंकड़ा, किस नगर पालिका और नगर पंचायत में दाखिल हुए अध्यक्ष और सभासद के कितने पर्चे

महराजगंज जिले में 2 नगर पालिका और 8 नगर पंचायत के लिए जानिये अध्यक्ष पद के कितने दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 April 2023, 7:15 PM IST

महराजगंज: नगर निकाय चुनाव में सभी प्रमुख दलों सपा, भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत निर्दलीयों की संख्या को देखते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात रही। विशेष लोगों को बाहर ही रोक लिया गया। 

प्रमुख दलों के उम्मीदवारों का भी पार्टी कार्यालयों पर जमावड़ा लगा रहा। कलेक्ट्रेट के चारों ओर पुलिस की तैनाती रही।

11 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक महराजगंज नगर निकाय चुनाव अध्यक्ष पद के लिए जिले भर में कुल 129 नामांकन पत्र दाखिल किये गए।

महराजगंज जिले में निकाय चुनाव की कवरेज मतलब सिर्फ और सिर्फ डाइनामाइट न्यूज़। 

निकाय चुनाव की पल-पल की खबरों से अपडेट रहने के लिए अभी तुरंत नि:शुल्क डाउनलोड करें डाइनामाइट न्यूज़ का मोबाइल एप: https://www.dynamitenews.com/mobile

नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए नामांकन 
महराजगंज नगर पालिका: 9 
नौतनवा नगर पालिका: 7 

नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 
फरेंदा नगर पंचायत: 11
निचलौल नगर पंचायत: 11
घुघुली नगर पंचायत: 10
बृजमनगंज नगर पंचायत: 13
पनियरा नगर पंचायत:  25
परतावल नगर पंचायत: 14
सोनौली नगर पंचायत: 19
चौक नगर पंचायत: 10 

Published : 
  • 17 April 2023, 7:15 PM IST