हिंदी
महराजगंज: नगरपालिका सिसवा कस्बे के वार्ड नम्बर 21 विवेकानंद नगर में स्थित बेगखाना परिसर में रामलीला का आयोजन किया गया। हिन्दू कल्याण मंच द्वारा 6 दिवसीय श्रीराम लीला महोत्सव के चौथे दिन श्रीराम सुग्रीव मित्रता, बाली वध रावण अंगद व मंदोदरी संवाद के दृश्य को कलाकारों ने शानदार मंचन किया।
अत्याचारी बाली का किया वध
सिसवा कस्बे में रामलीला मंचन के चौथे दिन की लीला प्रस्तुति में प्रभु राम के सुग्रीव से मित्रता के बाद बाली के बढ़ते अत्याचार को समाप्त कर श्रीराम ने उसका वध कर प्रजा को राहत दी। अशोक वाटिका में रावण-सीता और हनुमान-सीता व रावण-मंदोदरी के संवाद देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान दीपक जायसवाल, रवि यादव, नीतेश श्रीवास्तव, विकास जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, अंकित लाट, मोहन रौनियार, विपिन अग्रवाल, कृष्ण मुरारी सिंह सहित अन्य रामलीला प्रेमी उपस्थित रहे।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 22 October 2024, 8:57 PM IST
Topics : Bali Maharajganj Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) ram Siswa UP News बाली वध महराजगंज रामलीला सिसवा