हिंदी
महराजगंज: जिले से इस समय की सबसे बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर सामने आ रही है। जनपद मुख्यालय पर निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी धरने पर बैठे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बिजली कर्मचारियों के धरने पर कोतवाल भी पहुंचे और वहां उन्होंने धरना दे रहे लोगों से बातचीत की।
बत्ती गुल होने से जनता परेशान
बत्ती गुल होने को लेकर धरनास्थल पर पहुंचे कोतवाल ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कोतवाल ने कहा कि बिजली कर्मचारी बिजली आपूर्ति को बाधित न करें, बिजली न आने के कारण कई दिनों से जिले की जनता काफी परेशान है।
कोतवाल बोले- जनता आक्रोशित होगी तो कर्मचारी होंगे ज़िम्मेदार
कोतवाल ने कहा कि अगर बिजली न आने को लेकर जनता आक्रोशित होती है तो इसके लिए बिजली विभाग के कर्मचारी जिम्मेदार होंगे।
Published : 6 October 2020, 4:21 PM IST
Topics : कोतवाल जनपद मुख्यालय धरना बिजली कर्मचारी महराजगंज हड़ताल
No related posts found.