Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: BJP नेता पर फायरिंग मामले में Police ने आधा दर्जन लड़कों को उठाया, मचा हड़कंप

BJP नेता पर फायरिंग मामले में पुलिस ने हत्‍या के प्रयास का दो अज्ञात के नाम केस दर्ज कर लिया है। जिसके बाद से अब तक शहर के तकरीबन आधा दर्जन लड़को को पुलिस ने उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़ी सभी खबरें पढ़ें डाइनामाइट न्‍यूज़ पर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: BJP नेता पर फायरिंग मामले में Police ने आधा दर्जन लड़कों को उठाया, मचा हड़कंप

महराजंगज: भाजपा नेता पर फायरिंग मामले में आज पुलिस ने शहर ने 6 लड़कों को उठाया है। जिससे शहर में हड़कंप की स्थिति हो गई है। फायरिंग मामले में उठाए गए लड़कों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस ने दो अज्ञात के नाम रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

पुलिस पर मामले को लेकर दबाव है कि वह जल्‍द से जल्‍द आरोपियों को पकड़े। इसी को लेकर आज आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुराग तलाशे जा रहे हैं। 

फायरिंग मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट की कॉपी।

यह भी पढ़ें: भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री पर जानलेवा हमला, फायरिंग, अपराधियों के हौसले बुलंद

दो अज्ञात व्यक्ति के नाम से दर्ज हुआ केस

मुकदमे में पुलिस ने दो अज्ञात के नाम से मुकदमा दर्ज करते हुए लिखा कि शिव भूषण चौबे (चंचल) अपने दो मित्र मोनू उर्फ अभिषेक कश्यप पुत्र बैजनाथ कश्यप निवासी अशोक नगर के साथ आइसक्रीम खाने गए तभी दो लड़के बाइक से आए हेलमेट पहन कर और फायरिंग झोंक दी।

यह भी पढ़ें: मामूली सी बात पर दबंगो ने पति पत्नी को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर

 

गौरतलब है कि बीती रात नगर के एक मिठाई की दुकान ने बीजेपी नेता के ऊपर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर शहर के करीब आधा दर्जन लड़कों को उठा कर पूछ ताछ कर रही है। हमलावरों ने दो गोली चलाई थी।

Exit mobile version