शाहजहांपुर: मामूली सी बात पर दबंगो ने पति पत्नी को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर

यूपी में लोगों की दंबगई बढ़ती ही जा रही है। जिसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ना जाने क्या कर रही है। हाल ही में दबंगो द्वारा छोटी सी बात पर एक दंपत्ति पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 2 August 2019, 5:05 PM IST
google-preferred

शाहजहांपुर: यूपी में दबंगई के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। चाहे कोई युवा हो या बुजुर्ग, ये दबंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें लाउडस्पीकर को लेकर एक मामूली सी बात पर दबंगो ने गोली चला दी। गोली लगने से बुजुर्ग पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: Unnao Rape Case: चालक व क्लीनर की CBI कोर्ट में पेशी, पीड़िता के पिता की मौत केस में 60 पुलिसकर्मी तलब

निगोही थाना क्षेत्र के भटेवरा पृथ्वीपुर गांव में नन्हे लाल के घर जय गुरुदेव का कार्यक्रम चल रहा था। जिसका लाउडस्पीकर घर की छत पर रखा गया था। स्पीकर को बंद कराने के लिए गांव के  कुछ दबंग लोग उनके घर में घुस आए और लाउडस्पीकर बंद करने के लिए कहा, जब नंदलाल ने लाउडस्पीकर बंद करने से मना कर दिया तो गांव के दबंग तेज बहादुर राम अवतार और श्री कृष्ण आग बबूला हो गए और फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर केस: सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, CJI ने कहा मध्‍यस्‍थता से नहीं बनी बात

फायरिंग के दौरान नन्हे लाल और उनकी पत्नी दोनों को ही गोली लग गई। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published : 
  • 2 August 2019, 5:05 PM IST

Advertisement
Advertisement