हिंदी
महराजगंज: पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर महराजगंज पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर ठूठीबारी और फरेन्दा के दो शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शहीद राम कन्नौजिया की पत्नी शोभा देवी (संतकबीर नगर) और राघवेंद्र पाठक की पत्नी ऋचा पाठक (ठूठीबारी) को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने शहीदों के परिजनो को 5 - 5 हजार रूपये और साल देकर सम्मानित किया।
Published : 21 October 2017, 3:53 PM IST
Topics : आरपी सिंह पुलिस अधिक्षक पुलिस स्मृति दिवस महराजगंज शहीद
No related posts found.