महराजगंज: पुलिस प्रशासन ने फरेंदा नगर में निकाली तिरंगा यात्रा

महराजगंज जनपद के फरेंदा नगर में आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए फरेंदा के पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसडीएम ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 August 2024, 7:38 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): तिरंगा यात्रा फरेंदा तहसील से आरंभ होकर विभिन्न चौक चौराहों से गुजरती हुई फरेंदा तहसील पर समाप्त हुई। एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार ने बताया कि तिरंगा यात्रा निकालने का मकसद लोगों को जागरूक करना है और सरकार द्वारा चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।

बोले सीओ

फरेंदा सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया जिसको सफल बनाने के लिए फरेंदा पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ताकि लोग भी जागरूक हो और अपने घरों में सम्मान पूर्वक तिरंगा लगाएं।

मौजूद रहे

इस दौरान तहसीलदार फरेंदा कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, बीडीओ फरेंदा, सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार, थानेदार अभिषेक सिंह, कानूनगो, लेखपाल, सचिव, फरेंदा पुलिस मौजूद रहे।