महराजगंजः भारत से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने वाला गिरफ्तार, गाड़ियां बरामद

डीएन संवाददाता

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक बाइक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भारत से मोटरसाइकिल चोरी कर यह नेपाल बेचने के धंधे में लिप्त था। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त


कोल्हुई (महराजगंज): मोटरसाइकिलें चुराकर नेपाल में बेचने वाले शातिर वाहन चोर को थाना कोल्हुई पुलिस ने रविवार को धर दबोचा।

अभियुक्त के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। अभियुक्त से वाहन चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा के पास बैरियर पर चेकिंग के दौरान थाना कोल्हुई ने आरोपी को दबोचा। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 219/2024 धारा 303 (2) बीएनएस दर्ज की गई।

आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी मोटरसाइकिल UP56 AS 7907 को बरामद किया गया।

अभियुक्त की पहचान

अभियुक्त की पहचान अर्जुन साहनी पुत्र हीरालाल साहनी (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम सहजनवा बाबू टोला देउरवा घाट, थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज के रूप में हुई। 

अभियुक्त ने बताया 
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बाइकें चुराकर वह भारत नेपाल सीमा पारकरवाकर बेचता था। जिसके बदले उसे अच्छे पैसे मिलते थे। भारत की चोरी वाली बाइक को नेपाल में पकड़ा भी नहीं जाता उसके कागज आसानी से बन जाते हैं।

अभियुक्त की निशांदेही पर नेपाल राष्ट्र से उसके द्वारा चोरी की गयी पल्सर मोटरसाइकिल को देउरवा घाट मोड़ के पास स्थित झोपड़ी से बरामद कराया गया एवं 13 जुलाई 2024 को बहदुरी बाजार से चोरी गयी मोटरसाइकिल सं0 UP53 BC 9787 सुपर स्पलेन्डर प्लस के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 225/2024 धारा 303(2) बीएनएस को अभियुक्त अर्जुन साहनी द्वारा स्वंय चोरी करने की बात कबूल किया गया और उक्त वाहन को चोरी के पश्चात नेपाल राष्ट्र में ले जाकर बेचना बताया है।

मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। स्पलेन्डर मोटरसाइकिल नं0 - UP56AS7907 तथा पल्सर मोटरसाइकिल चेचिस नं0 MD2854DX2PCA93103 व इंजन नं0 TDXCPA60273 को बरामद कर लिया गया है।

अपराधिक इतिहास
अभियुक्त पर मु0अ0सं0 219/2024 धारा 303(2)/317 (2) बीएनएस थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज तथा मु0अ0सं0 227/2024 धारा 317 (2)/317(4)/317 (5) बीएनएस थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज एवम मु0अ0सं0 225/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज दर्ज है।










संबंधित समाचार