महराजगंज: फरेन्दा में गरीबों की जमीन पर दबंगों का कब्जा, न्याय पाने के लिए महीनों से तहसील के चक्कर, देखिये क्या बोले पीड़ित

महराजगंज जनपद में गरीबों की जमीन पर दबंगों के कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। फरेन्दा में पीड़ित पक्ष न्याय के लिये महीनों से चक्कर काट रहे हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 November 2022, 5:59 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): नगर पंचायत आनंदनगर के ग्राम सभा मथुरा नगर में एक गरीब महिला की जमीनी पर कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर गरीब महिला ने सभासद संजय जायसवाल पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला अपनी फरियाद लेकर तहसील के चक्कर महीनों से लगा रही हैं लेकिन उसका कहना है कि उसे अब तक  न्याय नहीं मिला।

महिला ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में सभासद पर गंभीर आरोप लगये। महिला कहा कि सभासद सत्ता पार्टी से जुड़ा है और आरोपी को सत्ता का संरक्षण मिले होने के नाते हमें न्याय नहीं मिल पा रहा है। महिला का दावा है कि इस मामले की शिकायत कई बार राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी की गई लेकिन इंसाफ के बजाए केवल निराशा ही हाथ लगी।

महिला ने बताया कि आज जिला स्तरीय तहसील दिवस पर उसने शिकायती पत्र दिया है, जिस पर जमीन का जल्द ही पैमाइश कराने का आश्वासन मिला है।

सभासद का पक्ष

महिला का आरोपों पर डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में सभासद संजय जायसवाल ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंनें कहा कि मै एक जनसेवक हूं, आज तक कभी कोई गलत काम नहीं किया। जनता के विश्वास से हमेशा चुनाव जीता हूं, मैरे पर लगाये गये जमीन कब्जाने के आरोप गलत हैं।

ऐसा ही एक दूसरा मामला भी है। यहां भी उक्त सभासद पर जमीन कब्जाने का आरोप है। इस विवाद को लेकर रिटायर्ड फौजी भी तहसील दिवस में महीनों से न्याय पाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उसे भी न्याय नहीं मिल पाया।

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में रिटायर फौजी ने बताया कि देश की सेवा करते करते वह रिटायर हो गया। हम देश की रखवाली बॉर्डर पर करते रहे लेकिन हमारे ही मामले को एक सत्ताधारी नेता के दबाव में दबा दिया जा रहा है। 

फौजी ने बताया कि आज तहसील दिवस में उसने उसकी जमीन कब्जाने की शिकायत की है। उन्होंने कहा, देखिए न्याय मिल पाता है या सत्ता के दबाव में मामला दबा दिया जाता है। 

Published : 
  • 19 November 2022, 5:59 PM IST

Related News

No related posts found.