महराजगंज: बृजमनगंज क्षेत्र में नीलगाय का आतंक, मरणासन्न स्थिति में महिला पहुंची अस्पताल

बृजमनगंज क्षेत्र के सोनाबंदी खास गांव की महिला को घास काटने के दौरान एक नीलगाय ने हमला कर दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 February 2024, 5:59 PM IST

महराजगंज: बृजमनगंज क्षेत्र के सोनाबंदी खास गांव में नीलगाय का आतंक मचा हुआ है। एक महिला दोपहर को  घास काटने अपने खेत में गई थी। इस दौरान घास काटते समय नीलगाय ने अचानक से उस पर हमला कर दिया। नीलगाय के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसके दोनों हाथ-टूट गये। महिला को मरणासन्न स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया। 

यह भी पढ़ें: बृजमनगंज क्षेत्र में नील गाय के हमले से कई लोग घायल, ग्रामीणों में दहशत 

नीलगाय के हमले से महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। लोगों को देखकर नीलगाय भाग गई। गांव वालों के सहयोग से घायल महिला को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

घायल महिला की पहचान निर्मला देवी (48) पत्नी शिवकुमार के रूप में हुई है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना पहली बार नही हुई है, इसके पहले भी इस क्षेत्र में नीलगाय के हमले से काफी महिला- पुरुष गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने अनेक बार प्रशासन से शिकायत की किंतु आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस बात को लेकर क्षेत्रीय लोगों में बड़ा आक्रोश देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जींद में सड़क पर मौत बनकर आई नीलगाय, दो बाइकों की हुई टक्कर, 3 युवकों की मौत 

ग्रामीणों ने कहा कि अगर इन आवारा पशुओं पर नियंत्रण नहीं किया गया तो हर रोज कोई न कोई  इसका शिकार बनता जायेगा। प्रशासन की इस उदासीनता का खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ रहा है।

Published : 
  • 17 February 2024, 5:59 PM IST