महराजगंज: पीठासीन अधिकारी पर मतपेटिका लेकर भागने का आरोप, प्रत्याशियों ने दौड़ाकर पकड़ा

जिले भर में शांतिपूर्ण मतदान की खबर के बीच देर शाम सवा 6 बजे के करीब महराजगंज कस्बे में हंगामा मच गया। आरोप है कि सरोजनी नगर मोहल्ले का पीठासीन अधिकारी मतदान के बाद मत पेटिका को लेकर भाग रहा था जिसे प्रत्याशियों ने दौड़ाकर पकड़ा। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि मतपेटिका को लेकर भागने जैसी कोई बात नही है। सिर्फ गलतफहमी हुई है।

Updated : 29 November 2017, 6:53 PM IST
google-preferred

महराजगंज: शहर की नगर पालिका के सरोजनी नगर मोहल्ले में मतदान समाप्त होने के बाद जमकर हंगामा मच गया।

प्रत्याशियों ने जमकर हंगामा किया। 

यह भी पढ़ें: रात के अंधेरे में महराजगंज के पड़री में वोटिंग जारी, भारी पुलिस बल तैनात, मौके पर सभी दलों के प्रत्याशी 

सरोजनी नगर मोहल्ले के बूथ नंबर 20 पर मतदान के बाद मतपेटिका सील कर दी गयी। इसी बीच अचानक हल्ला हुआ कि पीठासीन अधिकारी देवी शरन त्रिपाठी मीडिल स्कूल से मतपेटिका को लेकर भाग रहे हैं। 

इसके बाद आव देखा न ताव प्रत्याशियों ने दौड़ाकर पीठासीन अधिकारी को पकड़ा और इसके बाद तो जबरदस्त हंगामा मच गया। पुलिस प्रशासन के हांथ-पांव फूल गये।

संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेश प्रताप सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि ये एक गलतफहमी का नतीजा है। सिर्फ पोलिंग पार्टी आगे-पीछे हो गयी थी। मतदान पेटी से कोई छेड़छाड़ नही की गयी। 

(महराजगंज जिले में निकाय चुनाव की पल-पल की अपडेट के लिए डाइनामाइट न्यूज़ का मोबाइल एप.. 9999450888 पर मिस्ड काल कर नि:शुल्क डाउनलोड करें)

Published : 
  • 29 November 2017, 6:53 PM IST

Related News

No related posts found.