महराजगंज में इसांनियत शर्मसार, दरिंदे ने दुष्कर्म के बाद मासूम लड़की की निर्मम हत्या की, लोगों में भारी आक्रोश

डीएन ब्यूरो

जिले में इसांनियत को शर्मसार करते हुए एक दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली और दुष्कर्म के बाद एक मासूम बच्ची को निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..



महराजगंज: जिले में इसांनियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक  दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली और दुष्कर्म के बाद एक मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद लड़की की गला दबाकर हत्या की और उसके शव को जंगल में फैंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आरोपी के खिलाफ जबदस्त गुस्सा है।

जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र में एक आरोपी शुक्रवार को मासूम लड़की को चाउमिन खिलाने के बहाने बाजार लेकर गया था। शाम तक जब लड़की वापस नहीं लौटी तो घर वालों में उसकी खोजबीन शुरू की। लड़की के न मिलने पर देर शाम पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। ग्रामीणों ने लड़की को अंतिम बार जिस आरोपी के साथ देखा था, पुलिस को उसकी जानकारी दी गयी।

पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ किया तो उसने कबूल किया कि कल देर शाम वह बालिका को चाउमिन खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में फैंक दिया।

मामले के खुलासे के बाद एसपी रोहित सिंह सजवान ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
 










संबंधित समाचार