आम बन पेड़ पर प्रकट हुए गणेश जी, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

आम के पेड़ में गणेश जी जैसा आकार का फल लगने की खबर के बाद लोगों ने उस पेड़ की पूजा अर्चना भी शुरु कर दी है।

Updated : 27 August 2017, 6:36 PM IST
google-preferred

महराजगंज: गणेश चतुर्दशी के अवसर पर सोनरा गांव में एक आम के पेड़ पर गणेश जी जैसे आकार का आम दिखायी देने से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आम का मौसम न होने के बावजूद भी पेड़ पर आम फल के रूप में गणेश जी के प्रकट होने से यहां आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

लोगों ने पेड़ की पूजा-अर्चना की शुरु

सदर कोतवाली के सोनरा गांव में बीती रात यह मामला सामने आया। आम के पेड़ में गणेश जी जैसा आकार का फल लगने की खबर के बाद लोगों ने उस पेड़ की पूजा अर्चना भी शुरु कर दी है।

आस्था का केंद्र बना पेड़, उमड़ा जनसैलाब

पेड़ पर गणेश जी के रूप में आम के फल के दर्शन करने के लिये दूर-दूर से लोगों का यहाँ आना-जाना लगा हुआ है। सोनरा गांव का वह पेड़ लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है। लोग वहाँ आ रहे है और विधि-विधान से पूजा और मन्नत भी मांग रहे है।

Published : 
  • 27 August 2017, 6:36 PM IST

Related News

No related posts found.