हिंदी
महराजगंज: जंगल से भटककर गांव में पहुंचे एक तेंदुए ने भारी आतंक मचा डाला। तेंदुए के आतंक के चलते ग्रामीणों में भारी दहशत और भय का माहौल है। रेसक्यू के दौरान तेंदुए ने वन्यकर्मी समेत तीन लोगों पर हमला बोल डाला, जिससे तीनों लोग जख्मी हो गये। रेसक्यू अभियान जारी है।
यह घटना ठूठीबारी के ग्राम सभा किशुनपुर की है। सोमवार सुबह यहां जंगल से भटककर आये तेन्दुए के आतंक से इलाके में दहशत फैली हुई है। तेंदुए के हमले में पिता और बेटी घायल हो गयी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक रेसक्यू के दौरान तेंदुए ने विभागीय टीम के एक अधिकारी पर हमला करके उसे भी घायल कर दिया है। तेंदुए के हमले में अभी तक कुल तीन लोग जख्मी हो चुके हैं। भय और दहशत के बीच रेसक्यू अभियान जारी है।
Published : 2 May 2022, 11:11 AM IST