Maharajganj: महराजगंज में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमला, जानें पूरी घटना

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत स्थित सुकरहर गांव के टोला पोखरहवा में महिला पर तेंदुए ने हमला किया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 October 2024, 2:13 PM IST
google-preferred

निचलौल (महराजगंज): सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत स्थित सुकरहर गांव के टोला पोखरहवा में रविवार की रात एक दहशत भरी घटना सामने आई। एक तेंदुए ने दरवाजे पर बैठी महिला पर हमला कर दिया। घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

जानें पूरा मामला 
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार रसीदून नाम की महिला अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। उस समय अचानक अंधेरे में तेंदुआ महिला के पास आ गया और हमला कर दिया। महिला ने जैसे ही चीख पुकार मचाई। पास-पड़ोस के लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे, जिससे तेंदुआ डर कर महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।

घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रसीदून की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। लेकिन हादसे के बाद वह काफी डरी सहमी हुई है। इस हमले की सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई है। 

कुछ दिनों से तेंदुआ... 
तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास सक्रिय था और आबादी की ओर आते देखा गया था। यह पहला मौका नहीं है, जब तेंदुआ ने गांव में प्रवेश किया हो। इसके पहले भी तेंदुआ ने कई बकरियों और कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ इन दिनों लगातार आबादी की ओर आ रहा है, जिससे लोग काफी भयभीत हैं।

यह घटना इस बात का संकेत है कि तेंदुआ अब शिकार की तलाश में अधिक निकटवर्ती क्षेत्रों में आ रहा है। इससे स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को खतरा बढ़ रहा है। वन विभाग से यह उम्मीद जताई जा रही है कि वह तेंदुए की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे और सुरक्षित क्षेत्रों में शिकार करने के लिए तेंदुए को पुनः जंगल में वापस भेजने के उपाय करें।

Published : 
  • 21 October 2024, 2:13 PM IST