हिंदी
महराजगंज: लछ्मीपुर कैथवलिया क्षेत्र में आज एक तेंदुए ने दिन दहाड़े दो लोगों पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के इस जानलेवा हमले में दोनो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गये हैं, जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए की हमले की इस खबर से क्षेत्र के लोगों में भारी भय और दहशत है।

जानकारी के मुताबिक तेंदुए ने जिन दो लोगों पर हमला किया, उनके नाम विनय यादव और विक्रम पासवान है। इस हमले में दोनो व्यक्ति बुरी तरह लहु-लुहान हो गये है, जिन्हें उपचार के लिये सीएचसी लक्ष्मीपुर में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।
तेंदुए के हमले की खबर के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग मामले का निरीक्षण कर रहा है।
Published : 19 December 2017, 5:43 PM IST
Topics : अस्पताल में भर्ती जख्मी तेंदुए महराजगंज हमला
No related posts found.