हिंदी
महराजगंज: आज सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोनहां से जमीन की पैमाइश कर के वापस लौट रहे लेखपाल मोटरसाइकिल से फिसल कर गिर गए। बताया जा रहा है कि उनको गम्भीर चोटें आई हैं।
साथी लेखपाल ने घायल लेखपाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने घायल लेखपाल की हालत गम्भीर बता दी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने लेखपाल को जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल नूर लैन ग्राम सभा गोनहां मे एक जमीन की पैमाइश करने गया था। हल्की फुल्की बारिश होने के कारण सड़क पर कीचड़ था। जब वे पैमाइश करके लौट रहे थे तो उनकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी और वे भी गिर पड़े जिससे उनको गम्भीर चोट लग गयी।
गनीमत रही कि साथी लेखपाल भी पीछे था जो उनको उठा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
Published : 8 January 2019, 11:49 AM IST
No related posts found.