हिंदी
महराजगंज: जनपद में धान की कटाई शुरु हो चुकी है। इस दौरान खेतो में पराली जलाने को लेकर अब किसानों के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। पराली जलाने के मामले में जनपद के 9 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फसल कटाई के बीच मुकदमा दर्ज होने से किसानों के चेहरे लटक गये हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार निचलौल तहसील में तैनात सिंदुरिया लेखपाल शिवप्रताप रंजन द्वारा हल्का गांव, लक्ष्मीपुर कोर्ट में कृषि विभाग और प्रधान, सचिव द्वारा पराली न जलाने को लेकर सूचना दिया गया था।
खेतो में पराली जलाने को लेकर कुल 9 किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन किसानों में भोला, मुकद्दीन, छांगुर, वसी अहमद, शफी मोहम्मद, रियाजुद्दीन, इस्लाम, आबिद अली, रहबून निशा शामिल है। मुकदमा दर्ज होने से इन किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है।
Published : 7 November 2023, 6:52 PM IST
No related posts found.