हिंदी
महराजगंजः बृजमनगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चार दिन पहले लापरवाही के चलते नवजात शिशु की मौत हो गई थी। इस मामले में दोषी कर्मचारियों को जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। शुक्रवार को एडीशनल सीएमओ जांच करने पहुंचे।
सीएचसी में तैनात चिकित्सकों से बात की और पूरे मामले की जानकारी ली।
एडीशनल सीएमओ ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि इस मामले में दोषी कर्मचारियों को जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में और बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Published : 23 December 2022, 6:31 PM IST
Topics : डॉक्टर नवजात शिशु बृजमनगंज सीएचसी महराजगंज मौत लापरवाही सीएचसी
No related posts found.