महराजगंजः निचलौल में दुर्गा पूजा में गई लड़की को अपहरण केस में बड़ा अपडेट

महराजगंज के थाना निचलौल के अंर्तगत एक गांव में दुर्गा पूजा प्रतिमा देखने गई घर ने निकली एक लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते से अगवा कर लिया था। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 October 2024, 6:16 PM IST
google-preferred

निचलौल (महराजगंज): जनपद महराजगंज के स्थानीय थाना निचलौल के अंर्तगत एक गांव में 10 अक्टूबर को दुर्गा पूजा प्रतिमा देखने गई घर ने निकली एक लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते से अगवा कर लिया था।

इस घटना की भनक लगने पर उन लोगों के घर जानकारी देने पहुंची लड़की की मां तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की की मां के तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानिए पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, लड़की की पीड़ित मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 10 अक्टूबर रात करीब 11:30 बजे गांव स्थित दुर्गा पंडाल से उनकी लड़की दुर्गा प्रतिमा देखने जा रही थी। अभी वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी। कि वहां पर पहले से ही घात लगाकर छिपे कुछ लोगों ने लड़की के साथ दुर्व्यवहार करते हुए रास्ते से अगवा कर लिया।

उसके बाद लड़की को एक घर के अंदर कैद कर दिया। घटना की जानकारी होने पर वह लड़की की तलाश करते हुए उन लोगों के घर पहुंची। जहां पर वह लड़की के साथ हुई घटना के बारे में पूछताछ करने का प्रयास करने लगी। इसी बीच वह लोग आक्रोशित होकर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिए। उसके बाद वह न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंच गुहार लगाई।

बोले थाना प्रभारी
इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव कनौजिया ने बताया कि मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिलने की तारीख के आधार पर आरोपी विशाल यादव, राजेश यादव, आकाश यादव, रीता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Published : 
  • 23 October 2024, 6:16 PM IST

Advertisement
Advertisement