महराजगंज: भीषण गर्मी के बीच सिसवा रेलवे स्टेशन पर लगे फ्रीजर ने तोड़ा दम, ठंडे पानी को तरस रहे यात्री

महराजगंज जनपद के सिसवा रेलवे स्टेशन पर लगा फ्रीजर भीषण गर्मी के बीच खराब हो गया, जिस कारण यात्रियों को कड़कती गर्मी में ठंडे पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 6 April 2022, 7:03 PM IST
google-preferred

सिसवा बाजार (महराजगंज): इन दिनों उतर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी और कड़ती घूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। इस गर्मी में इंसान से लेकर जानवर और पक्षियों तक सभी को ठंडे पानी बहुत जरूरत होती। ऐसे में इस बीच सिसवा रेलवे स्टेशन पर लगा हुआ फ्रीजर खराब हो गया है। जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में ठंडे पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

लेकिन यूपी में तो प्रशासन के ही हाल खराब है। स्टेशन पर लगा हुआ फ्रीजर आज या कल का खराब नहीं हुआ है बल्कि कई महिने से खराब होकर जर्जर की स्थिति में पड़ा है।  प्रशासन की इस लापरवाही से यात्रियों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

बता दें कि सिसवा रेलवे स्टेशन पर लगाया गया ठंडा पानी देने वाला फ्रीजर इस चिलचिलाती धूप वाली गर्मी में हाथी का दांत साबित हो रहा है। फ्रीज़र कई महिनों से खराब पड़ा है। यात्री गला ठंडा करने के लिए ठंडे पानी को तरस रहे हैं। मगर विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस भीषण गर्मी में यात्रियों को पीने के लिए पेयजल व्यवस्था बेहतर न होने के कारण यात्रियों को बाहर के दुकानों में 20 रुपए का बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। लेकिन विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे बैठे है।

Published : 
  • 6 April 2022, 7:03 PM IST

Advertisement
Advertisement