हिंदी
महराजगंज: सदर कोतवाली के एक गांव में एक मासूम लड़की के साथ 27 साल के युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना के सामने आने के बाद एसपी आरपी सिंह ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिये। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली के एक गांव में बीती रात एक शादी थी। शादी समारोह के दौरान ही 27 वर्षीय प्रदीप पासवान मौका देखकर 5 साल की लड़की के घर में घुसा। आरोपी ने लड़की के साथ छेड़खानी के साथ ही दुष्क्रम का प्रयास किया। लड़की के घर वालों को सुबह ही इस घटना के बारे में पता चला।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, महिला थानेदार और पूरी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354/1 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है, जबकि पीड़ित लड़की को मेडिकल जाँच के लिए भेज दिया गया है।
Published : 4 May 2018, 4:58 PM IST
No related posts found.