महराजगंज: गन्‍ना क्रय केंद्र पर तौल न होने से आक्रोशित किसानों ने किया चक्‍का जाम

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में शनिवार सुबह करीब 11 बजे निचलौल-सिसवा मुख्य मार्ग पर स्थित अमहवा गांव के पास पिपराइच चीनी मिल द्वारा लगाएं गए क्रय केंद्र पर एक माह से गन्ना तौल न होने के विरोध में किसानों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...



महराजगंज: किसान अपने खेत में फसल उपजाता है तो उसका सही और समय पर उचित मूल्‍य चाहता है। जबकि जिले के किसानों के लिए तौल केंद्र के कर्मचारी ही मुसीबत बने हुए हैं। निचलौल-सिसवा मार्ग पर गन्‍ना खरीद पर गन्‍ना न तौले जाने से किसानों सड़क जाम कर दिया है। 

यह भी पढ़ेंः Jaunpur- गला रेतकर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

प्राप्‍त सूचना के अनुसार निचलौल-सिसवा मार्ग पर लालपुर गांव के पास एक गन्‍ना क्रय केंद्र है। जहां पर आज किसान अपना गन्‍ना लेकर पहुंचे थे लेकिन वहां के एरिया मैनेजर गन्‍ने की गाड़ियां तौले जाने के बाद गन्‍ना लेना बंद कर दिया गया। इस पर गुस्‍साए किसानों ने  निचलौल-सिसवा मार्ग जाम कर दिया। साथ ही एरिया मैनेजर के इस फरमाान के खिलाफ किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। 

यह भी पढ़ेंः UP Police- अपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे

गन्ना किसान आशुतोष शुक्ला, कन्हैया खरवार, जितेंद्र, दिपू, अवधेश मिश्रा, कोमल यादव, कृष्णदेव मिश्रा ने बताया कि सिसवा निचलौल मुख्य मार्ग पर स्थित अमहवा में जयश्री प्रथम व द्वितीय नाम से पिपराइच चीनी मिल ने कांटा लगाया गया है। जो विगत एक माह से गन्ना तौल नही हो रहा। जिससे किसान परेशान है और इससे किसानों की ट्राली कांटा पर फंसी हुई है।  सूचना पर पहुंचे निचलौल थानाध्यक्ष व गन्ना अधिकारी ने किसानों से बातचीत कर मामला शांत कराया। और आश्वासन दिया की सोमवार से इन दोनों केन्द्रों से गन्ना तौल नियमित कराया जाएगा। जब जाकर किसानों ने सड़क जाम समाप्त किया। वही एक घंटे तक रास्ता जाम रहा।
 










संबंधित समाचार