महराजगंजः नए साल के पहले दिन भी मौसम ने ली अगड़ाई, ठिठुरते नजर आए लोग, जानिये मौसम का पूरा हाल

नये साल के पहले दिन की सुबह भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। रविवार की सुबह घने कोहरे की चादर के बीच आवागमन बना मुश्किल बना रहा। शीतहवाओं ने कराई पौष मास में ठंड का एहसास। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर मौसम का पूरा हाल

Updated : 1 January 2023, 5:09 PM IST
google-preferred

महराजगंजः नए साल के पहले दिन एकाएक चली शीतहवाओं ने रविवार को पौष मास के ठंड का एहसास करा दिया। सर्दी बढ़ने से लोग ठंड से सिकुड़ते दिखाई दिए। खासकर रिक्शा वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग अलाव से चिपके नजर आए। बाजार में भी भीड़ कम दिखाई दी।

कृषि विज्ञान केन्द्र बसुली के वैज्ञानिक विजय चन्द्रा डाइनामाइट न्यूज को बताया कि मौसम का अचानक मिजाज बदला है। पारा लुढ़कने से और ठंड बढ़ने की संभावना है। 

बर्फीली हवाओं ने मौसम को बनाया सर्द

शनिवार की शाम करीब छह बजे मौसम ने अचानक करवट ली। रात को ठंडी हवाओं ने एकबारगी जन जीवन को ठप सा कर दिया। गरीबों ने कुड़कुड़ाते हुए रात काटी। सड़कों पर कुहरे से अंधड़ छा गया। बाइको पर गन्तव्य को जा रहे लोगों के कदम थम गए। लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।

रविवार की सुबह ठंड की कहर जारी रहा। उम्मीद बनी नए साल के पहले दिन कोहरा छटेगा और सूर्यदेव का दर्शन होगा। लेकिन पूरे दिन सूर्यदेव व बादलों का लूकाछिपी का खेल जारी रहा। मंद.मंद चल रही ठंडी पछुआ हवाएं गलन को बढ़ा दी। हवाओं ने मौसम को और सर्द बना दिया है। 

कड़ाके की ठंड में भी नहीं जले अलाव 

नगर पालिका के प्रमुख चौराहों पर अलाव की पड़ताल की। अलाव न जलने से हर जगह राहगीर ठंड से बेहाल नजर आए। सक्सेना चौराहा, मऊपाकड़, हनुमानगढ़ी, पीजी कालेज, कोतवाली के सामने, टेढ़वा कुटी कहीं भी अलाव नहीं जला है। इससे आने.जाने वाले लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।

Published : 
  • 1 January 2023, 5:09 PM IST

Related News

No related posts found.