हिंदी
महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र की एक ग्राम सभा में नाबालिक दलित लड़की ने अपने ही गांव के एक लड़के पर छेड़-छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की के परिजनों द्वारा तहरीर देने पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
पनियरा पुलिस को दी तहरीर में लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी गॉव के बाहर बकरी चराने गयी थी, जहां उसे अकेला पाकर आरोपी लड़का उसके साथ छेड़-छाड़ करने लगा। तहरीर के बाद पनियरा पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
इस सम्बन्ध में पनियरा के थानेदार ओम प्रकाश चौहान ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि मामला छेड़छाड़ का है और दोनों से पूछ ताछ चल रहा है ।
Published : 10 October 2017, 6:34 PM IST
No related posts found.