महराजगंज: जल जीवन मिशन की समीक्षा में DM नाराज, रिथविक–कोया पर कार्यवाही के आदेश

महराजगंज जनपद में गुरूवार को जल जीवन मिशन की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था पर कार्यवाही के आदेश दे दिए है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 19 September 2024, 7:42 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट में जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समीक्षा में अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली।

अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज–ll में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आती हैं। इसी प्रकार फेज–lll में कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।

परियोजनाओं को पूर्ण करने के आदेश

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी ने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूब वेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि तीनों संस्थाएं अपने सभी परियोजनाओं को सितंबर के अंत तक पूर्ण करें और जलापूर्ति को आरंभ करें।

क्षतिग्रस्त सड़कों के अनुरक्षण का सत्यापन

यदि किसी परियोजना में जलापूर्ति अनारंभ पाई जाती है तो जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, हाइड्रो टेस्ट और ओएचटी टेस्ट की रिपोर्ट नियमित तौर पर उनके और मुख्य विकास अधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। क्षतिग्रस्त सड़कों के अनुरक्षण का सत्यापन संबंधित बीडीओ द्वारा नामित अभियंताओं के माध्यम से रैंडमली कराने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया।

जिलाधिकारी हुए नाराज

जिलाधिकारी अनुनय झा ने रिथविक–कोया की परियोजनाओं में विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही के आदेश में कहा की इस संस्था पर 1.5% एल.डी. चार्ज लगाया जाए। साथ ही परियोजनाओं की गति को तेज करने का निर्देश देते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को कहा कि यदि परियोजना तय समयसीमा में पूर्ण नहीं होती है तो पेनाल्टी सहित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

ये अधिकारी भी रहे उपस्थित

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Published : 
  • 19 September 2024, 7:42 PM IST

Advertisement
Advertisement