महराजगंज: किसानों के लिए मुसीबत बने आवारा पशु..हर फसल का कर रहे सफाया

आवारा जानवर पिछले कुछ दिनों से महराजगंज जनपद की समस्या बने हुए हैं। सबसे ज्यादा परेशान किसान हैं क्योंकि ये मवेशी सबसे ज्यादा फसलों को ही नुकसान पहुंचाते हैं, आवारा पशुओं ने किसानों की नींद हराम कर दी है। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 4 January 2019, 11:39 AM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद में आवारा घूम रहे पशुओं के कारण किसानों की हालत अजीब हो गई है, वो ना रात को सोते हैं ना दिन को। चौबीसों घंटे हाथ में लाठी और खेतों में दौड़ लगा रहे हैं। कई महीनों से लगातार यह सिलसिला चल रहा है। जिसके कारण क्षेत्रीय किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: नौतनवां में हुआ आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ, लाभार्थियों में दौड़ी खुशी की लहर 

शहर से लेकर गांव तक छुट्टा पशुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इनकी बढ़ती संख्या से किसान परेशान हो गए हैं। अन्नदाता कहे जाने वाले किसान बेबसी लाचारी की जिंदगी जी रहे है। आवारा पशु फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में किसान रतजगा कर फसलों को बचा रहे हैं। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार इस ओर सुध नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज:नगर को जाम मुक्त करने के लिए चेयरमैन कृष्णगोपाल जायसवाल ने कसी कमर 

जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों द्वारा बछड़ों को छोड़ दिए जाने से छुट्टा पशुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। झुंड में छुट्टा पशु गेहूं, सब्जी सहित अन्य फसलों के खेत में घुसकर फसलों को नष्ट दे रहे हैं।
 

Published : 
  • 4 January 2019, 11:39 AM IST