महराजगंज: दबंगों ने महिला को पीट-पीटकर किया घायल.. पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

महराजगंज जनपद में घर के दबंग लोगों ने एक महिला को पीट-पीटकर घायल कर दिया जिसके बाद में महिला ने थाने में तहरीर देकर के न्याय की गुहार लगाई है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 14 January 2019, 11:34 AM IST
google-preferred

महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नेवाजीबारी बसहियां बुजुर्ग में दबंगों द्वारा महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। जहां पर घर के ही कुछ लोगों ने महिला को पीट-पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी इंटरव्यू करा रहे.. दो लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में 

पीड़ित महिला अनुपमा पत्नी रामनवमी निवासी नेवाजीबारी बसहियां बुजुर्ग ने घर के लोगों पर आरोप लगाया है कि मामूली कहासुनी के शराब पीकर महिला को गाली-गलौज दिया गया और लाठी-डंडो ले पिटाई भी की गई। महिला ने अपने पट्टीदार विनोद पुत्र रघुनाथ व गुंजा पुत्री विनोद पर गाली गलौज कर मारपीट का आरोप लगाया है।