महराजगंज में कांग्रेस ने अंतिम क्षणों में बदला प्रत्याशी, मचा हड़कंप

जिले में निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने महराजगंज नगर पालिका परिषद के लिये घोषित प्रत्याशी को अंतिम क्षणों में बदल दिया है। इससे जिले में हड़कंप मचने के साथ ही कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 November 2017, 4:53 PM IST

महराजगंज: जिले में निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने महराजगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिये घोषित प्रत्याशी को अंतिम क्षणों में बदल दिया है। इससे जिले में हड़कंप मचने के साथ ही कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 

 

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: कृष्ण गोपाल ने सांसद की मौजूदगी में भरा पर्चा, बागी राजेश ने बढ़ायी मुसीबत

कांग्रेस ने एक अप्रत्याशित निर्णय लेते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिये पहले से घोषित उम्मीदवार अख्तर अब्बासी का टिकट काट दिया है और उनकी जगह पर एक नये व युवा चेहरे आकिल अहमद पुत्र कदीर को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज नामांकन अपडेट: छठे दिन जिले भर में अध्यक्ष के 20 और सभासद के 288 पर्चे भरे गये

कांग्रेस के इस फैसले को लेकर जिले में तमाम तरह की चर्चायें जोरों पर है।

यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी अख्तर अब्बासी ने किया नामांकन

अब देखना होगा निकाय चुनाव के दौरान जिले में कांग्रेस की राजनीति का क्या रुख होता है।

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड काल करें)

Published : 
  • 10 November 2017, 4:53 PM IST