पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी अख्तर अब्बासी ने किया नामांकन

महराजगंज जिले में आज का दिन नामांकन का रहा। पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह और जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी अख्तर अब्बासी ने अपना पर्चा दाखिल किया।

Updated : 9 November 2017, 7:16 PM IST
google-preferred

महराजगंज: नगर पालिका परिषद महराजगंज के अध्यक्ष पद से कांग्रेस के प्रत्याशी अख्तर अब्बासी ने भी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।इनके साथ में महराजगंज के पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद भी मौजूद रहे।

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत करते हुए अब्बासी ने नगर पालिका परिषद महराजगंज के जनता को यह विश्वास दिलाया कि नगर की जनता जो समस्याएं झेल रही है, हम वायदे के साथ कह रहे हैं कि उन समस्याओं से निजात दिला नगर को आदर्श पालिका बना कर दिखायेंगे।

यह भी पढ़ें: महराजगंज नामांकन अपडेट: छठे दिन जिले भर में अध्यक्ष के 20 और सभासद के 288 पर्चे भरे गये 

 

 

यह भी पढ़ें: सांसद की पसंद सब पर पड़ी भारी, कृष्णगोपाल बने भाजपा प्रत्याशी, डाइनामाइट न्यूज़ की खबर पर मुहर 

पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि जिले में जो भी विकास आज तक हुए हैं वो कांग्रेस की देन है। 

यह भी पढ़ें: सपा प्रत्याशी शैल जायसवाल ने किया नामांकन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों को तबाह कर दिया है। इस चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा।

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड काल करें)

Published : 
  • 9 November 2017, 7:16 PM IST

Related News

No related posts found.