
महराजगंज: निचलौल नपा चेयरमैन के बेटे की शादी पार्टी में हर्ष फायरिंग के मामले में सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ ने खबर चलाया था और एक बार फिर डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है।
मामले के बारे में पता चलते ही आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। इस मामले में निचलौल पुलिस ने बताया था कि उक्त प्रकरण में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 552/20 धारा 188 IPC और 29/30आर्म्स एक्ट और धारा 144 का उलंधन के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
बता दें कि नगर पंचायत निचलौल के शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। हर्ष फायरिंग का यह वीडियो नगर पंचायत निचलौल के वर्तमान नगर अध्यक्ष के पुत्र की शादी का है, जो निचलौल महराजगंज मार्ग पर स्थित हरिओम मैरेज हाल में हुई शादी कार्यक्रम की है। इस समारोह में कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई है, जो यहां चर्चा का विषय बना हुआ है।
Published : 11 December 2020, 7:26 PM IST
Topics : Armes Act Maharajganj nichlaul uttar pradesh आर्म्स एक्ट उत्तर प्रदेश नगर पंचायत निचलौल निचलौल महराजगंज